अशोक नगर: अशोकनगर में बिजली कटौती से गुस्साए ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के गेट पर ताला जड़ा, घंटों चला हंगामा
अशोकनगर में लगातार 8 से 10 घंटे की बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को शाम 4 बजे विद्युत विभाग के मुख्य गेट पर ताला जड़कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पिपरनावदा, नारायणपुर, कोलूआ, सलमाई सहित कई गांवों के लोग प्रदर्शन में शामिल हुए। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना पूर्व सूचना बिजली काटी जा रही है, जिससे आमजन और मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।