संपतचक: कामता चक में युवक की बेरहमी से पिटाई, हमलावर अधमरा छोड़कर भागे
21 अगस्त 2026 पटना। गोपालपुर थाना क्षेत्र के कामता चक गांव में शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब चार-पांच लोगों ने एक व्यक्ति के साथ बेरहमी से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल की पहचान मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। मारपीट में उसके सिर और आंख के नीचे गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद परिजनों ने घायल को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सं