मंझनपुर: डीएम व एसपी ने बकरीद पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु उदयन सभागार में की बैठक
डीएम एवं एसपी द्वारा उदयन सभागार में ईदुज्जुहा (बकरीद) पर्व को सौहार्दपूर्ण सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों एवं सम्भ्रान्त नागरिकों के साथ शान्ति व्यवस्था की बैठक की गई। बैठक में उप जिलाधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से ईदुज्जुहा (बकरीद) पर्व को शान्तिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए पूरी जानकारी प्राप्त की है।