मंझनपुर: पश्चिम शरीरा के सभासदों ने ADM दफ्तर घेरा, डेढ़ दर्जन सभासदों ने अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी पर लगाया काम न सुनन का आरोप
नगर पंचायत पश्चिम शरीरा के डेढ़ दर्जन सभासदो ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित एडीएम दफ्तर का घेराव किया। सभासदो ने नगर पंचायत के अध्यक्ष व ईओ पर आरोप लगाया कि वार्ड मे विकास के कार्य मे रुचि नहीं लेते। सवाल करने पर अधिकारी कर्मचारी कोई जवाब नहीं देते। ऐसे मे उन्होंने अफसर को ज्ञापन सौंप कर ईओ की कार्यशैली पर लगाम लगाए जाने की मांग की है।