मंझनपुर: अमुरा से गायब हुए युवक का मिला शव, हत्या से जुड़े तीन लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ, 3 मोबाइल, डायरी, डीसीएम वाहन बरामद
सोलह दिन पहले गायब हुए महावीर का शव पुलिस ने हत्यारे के निशानदेही पर करारी थाना क्षेत्र के अवाना आलमपुर गांव के कबर से बरामद कर लिया है। हत्यारे ने युवक की गाड़ी लूटकर डीजे बनने के लिए देकर शव को जमीन में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया था। चार दिन पूर्व मृतक के परिजनों के साथ ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया था। वहीं आज करारी पुलिस ने इसका खुलासा कर दिया है।