मंझनपुर: अवैध खनन और ओवरलोडिंग से सम्बंधित डीएम एसपी ने मंझनपुर में टास्कफोर्स के साथ बैठक कर कार्रवाई के दिये निर्देश
जिलाधिकारी राजेश कुमार राय एवं पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा उदयन सभागार मे अवैध खनन/परिवहन एवं ओवरलोडिंग वाहनों के विरूद्ध प्रभावी नियन्त्रण स्थापित करने के सम्बन्ध में गठित जिला स्तरीय खनन टॉस्कफोर्स की बैठक की गई।जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों,क्षेत्राधिकारियों, खनन अधिकारी,सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी व थाना प्रभारियों को निर्देश दिये।