एक दिन की प्रधानाचार्य बनी दिब्या
सुमेरपुर हमीरपुर । मिशन शक्ति के तहत कस्बे के लिटिल फ्लावर किड्स गार्डन स्कूल में कक्षा चार की छात्रा दिव्या को एक दिन का प्रधानाचार्य बनाया गया। मिशन शक्ति के तहत शासन के निर्देश पर चलाई जा रहे अभियान के तहत कस्बे के देवगांव मार्ग में संचालित लिटिल फ्लावर किड्स गार्डेन स्कूल में विद्यालय की मेधावी छात्रा दिव्या को एक दिन का प्रधानाचार्य बनाकर शैक्षिक एवं प्रबंधन के गुण बारीकी के साथ बताए गए। जिनको छात्रा ने बारीकी के साथ समझा और परखा। छात्रा ने विद्यालय के छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ऐसी कुंजी है जो मनुष्य के उन्नति के मार्ग प्रशस्त करती है।
फोटो-03,एक दिन की प्रधानाचार्य दिब्या