नूह: साइबर थाना नूंह ने की बड़ी कार्रवाई, फर्जी सिम और मोबाइल बेचने वाले युवक को किया गिरफ्तार
जिले की साइबर थाना पुलिस ने साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए एक और बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर 18 वर्षीय युवक मौहम्मद सैफ पुत्र नूर मोहम्मद निवासी सिहरी थाना पुन्हाना, जिला नूंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी साइबर अपराधियों को फर्जी मोबाइल, फर्जी सिम, फर्जी अकाउंट और फर्जी एटीएम कार्ड कमीशन पर उपलब्ध कराने और बेचने का काम करता था। पुलिस के मु