नूह: बैंसी गांव में बरसाती पानी जमा होने से बस्ती डूबने की कगार पर, ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांगी मदद
आज यानि सोमवार को करीब 1 बजे मिली जानकारी के अनुसार जिले के बैंसी गांव में बरसाती पानी जमा होने के कारण बस्ती डूबने की कगार पर है। जिसके कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घरों में पानी जमा हो गया जिससे घरों की फर्श टूटने लगी है। अगर इसी तरह जलभराव की समस्या बनी रही तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।