कोडरमा: अभियंत्रण महाविद्यालय बागीटांड़ मे उप विकास आयुक्त व अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व मे मतदान कर्मियो को दिया गया प्रशिक्षण
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज के निर्देशानुसार मतदान प्रक्रिया के सफल संचालन के लिए मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम अभियंत्रण महाविद्यालय, बागीटांड़, कोडरमा भवन में शुभारंभ हुआ । प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त ऋतुराज और अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती रिया सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ ।