कोडरमा: कोडरमा स्टेशन के यार्ड से रेलवे फीस प्लेट और पेन्ड्रॉल क्लिप चोरी करने पर RPF ने तीन युवकों को भेजा जेल
RPF कोडरमा की टीम ने मिशन रेल सुरक्षा के तहत कोडरमा स्टेशन के यार्ड से फीस प्लेट और पेन्ड्रॉल क्लिप की चोरी करने के मामले में 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। निरीक्षक प्रभारी जवाहरलाल ने बताया कि गश्ती के दौरान कोडरमा स्टेशन के पूर्वी यार्ड के समीप राजा कुमार, सुमित कुमार ,अंशु कुमार बिहार के मुंगेर निवासी को 3 फीस प्लेट,50 पेंड्रोल क्लिप के साथ गिरफ्तार किया