कोडरमा: कोडरमा गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित नवादा चौक के समीप ट्रक व कार की टक्कर में चालक गंभीर रूप से हुआ घायल
कोडरमा जिले के कोडरमा गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित नवादा चौक के समीप ट्रक एवं कर की टक्कर में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान औरंगाबाद निवासी शुभम कुमार 30 वर्ष पिता विनय सिंह के रूप में हुई है। आसपास के लोगों के द्वारा घायल युवक को सदर अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया।