पटना ग्रामीण: नए सचिवालय में क्लर्क की ब्रेन हेमरेज से मौत, साथी कर्मचारियों ने शव के साथ किया हंगामा, अधिकारी पर प्रताड़ना का आरोप
मंगलवार की शाम करीब 5 बजे पटना के नए सचिवालय स्थित विकास भवन में मंगलवार को क्लर्क राज कमल रजक की मौत हो गई। ऑफिस में काम करने के दौरान ब्रेन हेमरेज से उनकी मौत हुई है। वह पंचायती राज विभाग में कार्यरत थे कर्मचारियों ने अपने साथी क्लर्क की मौत के विरोध में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि विभाग के अधिकारी उसे मानसिक प्रताड़ित करते थे।