ग्राम पंचायत छाजपूर खुर्द में अब प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट युनिट के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की ओर एक मजबूत कदम शुरू ।
प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन युनिट में बोतले, पन्नियों से रिसाईकिल किया जाएगा।
पंचायत में तीन मशीने स्वच्छ भारत मिशन की ओर से भेजी गर्ई।
गांव से वेस्ट प्लास्टिक बोतले, पन्नियों से रिसाईकिल किया जाएगा। ़ सनौली ब्लॉक के ग्राम पंचायत छाजपूर खुर्द में अब जल्द ही प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट युनिट के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की ओर एक मजबूत कदम शुरू होने वाला हैं। इसके लिए पंचायत में तीन मशीने स्वच्छ भारत मिशन की ओर से भेजी गई हैं। गांव में स्वच्छ व पोलोथीन मुक्त बनाया जाएगा और प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन युनिट में बोतले, पन्नियों से रिसाईकिल किया जाएगा। महिला सरपंच शकुंतला ने बताया कि सरकार व विभाग की ओर से तीन मशीने ग्राम पंचायत में भेजी गई हैं। जिसमे प्लास्टिक वैस्ट को मशीनो से रिसाईकिल करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत अब ग्राम पंचायत प्लास्टिक वेस्ट (कचरे) को रीसायकल करके उससे गांव में विकास कार्य और आमदनी के जरिए तैयार करेगी। प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट के मुखय कार्य कचरा संग्रहण किया जाएगा। इसमें पंचायत द्वारा घर-घर से प्लास्टिक और अन्य कचरा इक_ा करने के लिए स्वच्छता कर्मियों या वाहनों की मदद ली जाएगी। रीसायकल के लिए इक_ा किए गए प्लास्टिक कचरे को प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट में एकत्रित किया जाएगा। जाहां उसे प्रोसेस (श्रेड) किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कच्चे माले को एकत्रित करके पंचायत विभाग के सहयोग से बेचा जाएगा। जिसमें सडक़ निर्माण और ईंटें आदि कई जगहों पर श्रेड किए गए प्लास्टिक कचरे और क्यूब्स का उपयोग सडक़ निर्माण में किया जाता है, या उससे इंटरलॉकिंग ईंटें बनाई जाने में प्रयोग की जाती हैं। इससे पंचायात की आमदनी होगी । रीसायकल प्लास्टिक को बेचकर या कचरा प्रबंधन इकाइयों के जरिए पंचायतें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेगी। और इससे आमदनी होने पर पंचायत गांव की साफ-सफाई पर खर्च करेगी। पूर गांव के लोगों में भी खुशी का माहौल है कि प्लास्टिक पन्नियों, बोतलो से गलियों में पडी रहने से गंदे पानी निकासी समस्या से छुटकारा मिलेगा।