हरिद्वार: पुराना रानीपुर मोड़ पर अनाधिकृत रूप से कराया जा रहा था बिल्डिंग का निर्माण, HRDA की टीम ने बिल्डिंग को किया सील
हरिद्वार के पुराना रानीपुर मोड़ पर अनाधिकृत रूप से एक बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा था। सूचना मिलते ही आज एचआरडीए की टीम मौके पर पहुंची और बिल्डिंग को सील कर दिया। साथ ही निर्माणकर्ता को सख्त हिदायत भी दी गई है कि यदि सील को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की गई तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।