हरिद्वार: प्रेमनगर घाट पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े के कार्यकर्ताओं ने मां गंगा में दीपदान कर दी दिवंगत कार सेवकों को श्रद्धांजलि
श्री अखंड परशुराम अखाड़े के कार्यकर्ताओं ने आज प्रेमनगर घाट पर मां गंगा में दीपदान किया और राम मंदिर आंदोलन के दौरान अपने प्राण न्यौछावर करने वाले कार सेवकों को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही श्री अखंड परशुराम अखाड़े के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से मांग की है कि अयोध्या राम मंदिर आंदोलन में अपने प्राण न्योछावर करने वाले कार सेवकों की याद में अयोध्या में एक संग्रहालय बनाया जाए।