हरिद्वार: चमगादड़ टापू के पास भीषण आग लगने से पांच झोपड़ियां हुईं खाक, मौके पर पहुंची 3 फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, कोई हताहत नहीं
शुक्रवार देर शाम चमगादड़ टापू के पास झुग्गी झोपड़ियों में भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची तीन दमकलों ने कड़ी मशक्कत के बाद आप पर काबू पाया। इस दौरान पांच झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं। हालांकि अग्निकांड में कोई हताहत नहीं हुआ। भीषण आग के चलते एक झुग्गी झोपड़ी में गैस सिलेंडर में भी विस्फोट हुआ.. जबकि 3 मोटरसाईकिल भी जल गई। मौके पर पहुंचे मुख्य अग्निशमन अधिकारी अभिनव त्यागी ने जांच शुरू कर दी है।