हरिद्वार: प्रेम प्रसंग के चलते दिल्ली के युवक ने ट्रेन के शौचालय में की थी आत्महत्या, पुलिस ने परिजनों को सुपुर्द किया शव
प्रेम प्रसंग के चलते दिल्ली के युवक ने ट्रेन के शौचालय में आत्महत्या की थी। आज जीआरपी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद युवक के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अब जल्द ही पूछताछ के लिए पुलिस टीम दिल्ली जाएगी। गौरतलब है कि एक दिन पहले हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर खड़ी बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस ट्रेन की जनरल बोगी के शौचालय में एक युवक का खून से लथपथ बरामद हुआ था।