हरिद्वार: DM के आदेश के बाद नगर निगम, खाद्य सुरक्षा और पुलिस ने हरकीपौड़ी क्षेत्र में 7 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर की कार्रवाई
नगर निगम, खाद्य सुरक्षा और पुलिस की संयुक्त टीम ने डीएम के आदेश पर हरकीपौड़ी क्षेत्र में चल रहे लंगर और रेस्टोरेंट पर छापेमारी की कार्रवाई की। शुक्रवार शाम संयुक्त रूप से की गई इस कार्रवाई में 7 पर कार्रवाई की गई है.. इनमें पांच लंगर संचालकों को नोटिस दिए गए हैं.. जबकि 2 के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की गई है। संयुक्त टीम को भारी गंदगी मिली थी.. जिसके चलते यह कार्रवाई की गई।