हरिद्वार: राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के चलते सुभाषघाट पहुंची CO सिटी और नगर कोतवाली की प्रभारी निरीक्षक ने किया गंगा में दीपदान
राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जहां हर तरफ हर्षोल्लास का माहौल है ..वहीं हरिद्वार में भी हर तरफ खुशियां मनाई जा रही हैं। इसी क्रम में सीओ सिटी जूही मनराल और नगर कोतवाली की प्रभारी निरीक्षक भावना कैंथोला सुभाष घाट पहुंची। उन्होंने सुभाष घाट पहुंचकर तमाम लोगों के साथ गंगा में दीपदान किया।