राजनांदगांव: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नगर निगम की टीम ने मौसमी बीमारियों को लेकर दी समझाईश
राजनांदगांव शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नगर निगम की टीम के द्वारा मौसमी बीमारी डेंगू मलेरिया के रोकथाम हेतु आमजनों को डोर टू डोर समझाईश देने के साथ ही घर-घर क्लोरीन टैबलेट का वितरण किया गया और संक्रामक बीमारी से बचने सावधानी रखने को लेकर जानकारी दी गई,इस दौरान बड़ी संख्या में टीम के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।