घोड़ाडोंगरी: चोरडोंगरी गांव में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में युवक ने एक व्यक्ति के साथ की मारपीट, पुलिस ने कराया मेडिकल
चोरडोंगरी गांव में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति से युवक ने मारपीट की। सारनी पुलिस ने घायल व्यक्ति का शुक्रवार को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में मेडिकल कराया।सारनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चोरडोंगरी गांव में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में मन्नू उइके 50साल के साथ गांव के ही एक युवक ने मारपीट की। घायल व्यक्ति ने सारनी थाने में मामले की शिकायत की