घोड़ाडोंगरी: संघमित्रा एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री की तबियत बिगड़ी, घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर उतरा, अस्पताल में भर्ती
पटना से बेंगलुरु जा रही संघमित्रा एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री की तबियत बिगड़ गई। यात्री को गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर उतरा गया। इसके बाद उसे घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार संघमित्रा एक्सप्रेस में पटना से बेंगलुरु जा रहे यात्री ब्रम्हदेव चौहान की ट्रेन में अचानक तबियत बिगड़ गई।