घोड़ाडोंगरी: तहसील कार्यालय घोड़ाडोंगरी में सरपंच के एक पद के लिए 5 एवं पंच के 50 पद के लिए 55 नाम निर्देशन पत्र हुए दाखिल
तहसील कार्यालय घोड़ाडोंगरी में बुधवार को नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि के दिन सरपंच के एक पद के लिए पांच एवं 50 पंच पद के लिए 55 नाम निर्देशन पत्र दाखिल हुए। घोड़ाडोंगरी तहसीलदार महिमा मिश्रा ने बताया कि घोड़ाडोंगरी ब्लॉक की अनकावाड़ी ग्राम पंचायत में एक सरपंच पद के लिए एवं अन्य ग्राम पंचायत में 50 पंच पद के लिए उपचुनाव 11 सितंबर को होना है।