घोड़ाडोंगरी: पाथाखेड़ा पुलिस ने तवा 1 कोयला खदान में हुई चोरी के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
पाथाखेड़ा पुलिस ने तवा 1 कोयला खदान में हुई चोरी के मामले में गुरुवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में गुरुवार दोपहर 2 बजे मेडिकल कराया। पाथाखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी वंशज श्रीवास्तव ने बताया कि 8जुलाई को पाथाखेड़ा की तवा 1 कोयला खदान में हुई चोरी के मामले में एक आरोपी पवन मरकाम निवासी ओझाढाना पाथाखेड़ा को गिरफ्तार किया।