घोड़ाडोंगरी: जागड़ा गांव में महिला ने घरेलू विवाद में जहर खाकर आत्महत्या करने का किया प्रयास, अस्पताल में भर्ती
घोड़ाडोंगरी तहसील के जागड़ा गांव में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे एक महिला ने घरेलू विवाद में जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। 108 एम्बुलेंस ने महिला को गंभीर हालत में घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार जागड़ा गांव में घरेलू विवाद में दयावंती कासदे ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।