बटियागढ़: जंगल में नाले का गंदा पानी पीने को मजबूर हुए 50 से अधिक परिवार के लोग.महुआखेड़ा की कॉलोनी में गहराया जलसंकट #jansamasya
बटियागढ ब्लॉक के महुआखेड़ा गांव की कॉलोनी में रहने वाले 50 से अधिक परिवार इन दिनों भीषण जलसंकट का सामना कर रहे हैं, कालोनी में पानी की कोई व्यवस्था नही होने से यंहा के बाशिंदे जंगल में नाले का गंदा पानी ले रहे हैं, पूरी कॉलोनी के लोग यंहा पँहुचते दुर्गम चट्टानों के बीच जमा गन्दा पानी अपने घर लाते सुबह से ही यंहा लोगो की भारी भीड़ जमा हो जाती