टाटीझरिया: टाटीझरिया के कोल्हू निवासी बासुदेव 3 एकड़ के बगीचे से इस सीजन अब तक बेच चुके हैं 50 क्विंटल आम, माटी से जुडा मन
टाटीझरिया के कोल्हू निवासी बासुदेव 3 एकड़ के बगीचे से इस सीजन अब तक बेच चुके हैं 50 क्विंटल आम। यूपी में रसोइया थे बासुदेव, गांव लौटे और 'आम' की खेती से बन गए 'खास', माटी से जुडा मन। परदेस की नौकरी में वो रसूख तो था, लेकिन अपनी माटी का वो सुकून नहीं था जो हजारीबाग जिले के टाटीझरिया अंतर्गत कोल्हू निवासी 50 वर्ष के बासुदेव प्रसाद के चेहरे पर चमक रहा है।