कोईलवर: कोईलवर में होम डिलीवरी के आदेश के बावजूद गैस सिलेंडर नहीं मिलने से उपभोक्ता परेशान
कोईलवर में घरेलू गैस की किल्लत से उपभोक्ता परेशान हैं। जानकी इंडेन गैस एजेंसी पर लोगों ने समय पर गैस नहीं देने और होम डिलीवरी व्यवस्था फेल होने का आरोप लगाया है। इसका जीता जागता उदाहरण देखने को उस समय मिला जब गुरुवार को दोपहर 1 बजे भीषण गर्मी और जेठ की तपती धूप में एक महिला साइकिल पर खाली सिलेंडर लेकर गैस एजेंसी की ओर जाते दिखी।