शाजापुर: मुरादपुरा रोड पर माफी की बेशकीमती भूमि को बेचने का मामला, कोतवाली थाने में दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मामला
शाजापुर के मुरादपुरा रोड़ पर माफी की बेशकीमती भूमि को बेचने के मामले में कोतवाली थाने ने मुजावर के पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपी ने औकाफ की जमीन को राजस्व विभाग में हेराफेरी करके अपने नाम करवा ली और उस जमीन में से भूखंड विक्रय कर उन पर निर्माण कार्य करवा दिया। आरोपी अभी फरार है, कोतवाली पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।