शाजापुर: मक्सी में कनसिया नाका क्षेत्र में स्थित एटीएम मशीन में तोड़फोड़, चोरी का प्रयास, पुलिस कर रही जांच
मक्सी के कनासिया नाका क्षेत्र में स्थित एटीएम मशीन में तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने एटीएम बूथ में लगे कैमरा पर काले रंग का स्प्रे भी किया। जिससे कि उनकी करतूत कैमरे में रिकॉर्ड ना हो सके। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि शाजापुर शहर में भी इस तरह की वारदात पूर्व में सामने आ चुकी है।