शाजापुर: सुनेरा थाना परिसर में पुलिस अधिकारी और स्टाफ ने किया पौधारोपण, पालन पोषण का लिया संकल्प
सुनेरा थाना परिसर में पुलिस अधिकारी और स्टाफ द्वारा पौधारोपण किया गया। पुलिस अधिकारी और स्टाफ द्वारा इन पौधों के पालन पोषण का संकल्प भी लिया गया। एसडीओपी गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि सुरक्षा व कानून व्यवस्था के साथ ही पुलिस पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी संवेदनशील है। इसी के तहत सुनेरा थाना परिसर में बड़ी संख्या में पौधारोपण किया गया।