शाजापुर: ग्राम सावरचिया राजगढ़ के एक युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में उपचार के बाद किया गया रेफर
शाजापुर में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गई। परिजनों उसे जिला अस्पताल शाजापुर लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसका उपचार किया और गंभीर हालत को देखते हुए उसे बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल चौकी प्रभारी बाबूलाल डाबी ने बताया कि सुनील कुमार पिता संतोष कुमार मालवीय ग्राम सावरचिया राजगढ़ ने जहरीला पदार्थ खा लिया।