शाजापुर: पुराने एबी रोड पर टंकी चौराहे के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से गंभीर घायल हुए विधायक के भाई की हालत बनी हुई है स्थिर
पुराने एबी रोड पर टंकी चौराहा के पास बुधवार रात दो बाइक की टक्कर हो गई।इसमें शाजापुर विधायक के भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवक भी घायल हो गया। जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को इंदौर रेफर किया गया था दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है विधायक अरुण भीमावद से शुक्रवार को बताया कि उनके भाई की हालत स्थिर बनी हुई है।