शाजापुर: शहर में मोहर्रम के त्यौहार को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर 25 लोकेशन पर लगाई जा रहे सीसीटीवी कैमरे
इन दिनों शाजापुर शहर में मुस्लिम समाज का मोहर्रम पर्व मनाया जा रहा है ।ऐसे में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। बाजारों और सार्वजनिक क्षेत्र में आदतन अपराधियों बदमाशों और विवाद की स्थितियों पर नजर रखने के लिए नगर पालिका द्वारा शहर की 25 अलग-अलग लोकेशन पर 90 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं ।