हुज़ूर: लालघाटी इलाके में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, दामाद ने ससुराल में घुसकर किया हमला
Huzur, Bhopal | Mar 10, 2026 भोपाल के लालघाटी इलाके की सनसिटी इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में पारिवारिक विवाद के चलते दामाद द्वारा ससुराल में घुसकर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार दामाद चार अज्ञात लोगों के साथ घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा विरोध करने पर बेटे पर किसी वस्तु से हमला कर दिया जिससे उसके हाथ में चोट आई|