प्रतापगढ़: चिलबिला पावर हाउस तिराहे पर पुलिस टीम पर हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
कोतवाली नगर पुलिस ने चिलबिला पावर हाउस तिराहे पर आरक्षी पर तलवार से हमला करने वाले मुख्य अभियुक्त हरप्रीत सिंह को शुक्रवार दोपहर 2 बजे गिरफ्तार कर लिया है। वाहन चेकिंग के दौरान हुए विवाद में आरोपी ने सिपाही को घायल कर दिया था। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तलवार और मयान बरामद कर संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है।