आगर जिला अस्पताल में शनिवार दोपहर उस समय हंगामा खड़ा हो गया,जब ICU वार्ड में ड्यूटी पर तैनात गार्ड के साथ एक युवक ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी।जानकारी के अनुसार, गार्ड योगेंद्र पिता उमराव सिंह, निवासी झोटा, अपनी ड्यूटी पर मौजूद थे, तभी एक व्यक्ति उनसे विवाद करने लगा और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।