जमुई: जमुई नगर परिषद चुनाव में लोकतंत्र की गूंज, साधना सिंह समेत तीन सदस्य बने सशक्त स्थायी समिति के विजेता
Jamui, Jamui | May 30, 2026 नगर परिषद क्षेत्र में सशक्त स्थायी समिति के गठन को लेकर शनिवार 3 बजे को प्रखंड कार्यालय परिसर में शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव सम्पन्न हुआ। चुनाव में वार्ड संख्या 30 की साधना सिंह, वार्ड 13 के डिसू उर्फ फिरोज आलम तथा वार्ड 1 के सिकंदर कुमार साह ने जीत दर्ज कर समिति में अपनी जगह बनाई। तीन पदों के लिए छह प्रत्याशी मैदान में थे।