मोहनलालगंज: गोसाईंगंज क्षेत्र में महिला की हत्या कर शव खेत में फेंका, शरीर पर चोट के मिले निशान, पुलिस कर रही जांच
गोसाईंगंज पुलिस द्वारा जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि गोसाईगंज के सलौली गांव में महिला की हत्या कर शव सरसों के खेत में फेंका गया है। स्थानीय लोगों ने शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला की पहचान और हत्या के कारणों की जांच कर रही है।