बालोद: स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ₹10.55 लाख की ठगी, दल्लीराजहरा निवासी आरोपी गिरफ्तार
Balod, Balod | Jul 17, 2026 स्वास्थ्य विभाग में शासकीय नौकरी दिलाने का झांसा देकर 10 लाख 55 हजार रुपए से अधिक की ठगी करने वाले दल्लीराजहरा निवासी एक आरोपी को स्मृतिनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने वर्ष 2022 में पीड़िता से विभिन्न किश्तों में रकम लेकर सरकारी अस्पताल में नौकरी लगाने का झूठा भरोसा दिया था।