जैसीनगर: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मातेश्वरी स्थित निवास पर फहराया तिरंगा, घरों और दुकानों में भी लगाने की अपील की
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपने सागर स्थित मातेश्वरी निवास पर बुधवार दोपहर 2 बजे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। मंत्री ने देशवासियों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अपने घरों, कार्यालयों, दुकानों पर तिरंगा फहराने की अपील भी की।