Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
srnewsbiharnetwork
पटना सिटी में नहीं फैलने देंगे धार्मिक उन्माद मोहम्मद शहजाद पहुंच गए थाना!
Patna Rural, Patna
| Jun 24, 2026
MORE NEWS
Patna Rural, Patna | Jul 1, 2026
सासाराम शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारु बनाने तथा जाम की समस्या से समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी, रोहतास दीपक कुमार मिश्र द्वारा प्रमुख स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने चौक-चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों का भ्रमण कर जाम होने के प्रमुख कारणों की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान यातायात संचालन को और अधिक सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से नगर आयुक्त, नगर निगम सासाराम को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने बताया कि शांति समिति की बैठक में भी शहर में लगने वाले जाम का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था। जाम की समस्या को ध्यान में रखते हुए बुधवार को जिले के वरीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है, जिसमें यातायात प्रबंधन को लेकर ठोस रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को और अधिक बेहतर, नियंत्रित एवं व्यवस्थित बनाया जाएगा, ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य किया जाएगा। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान बेदा स्थित निर्माणाधीन फ्लाईओवर का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि बेदा फ्लाईओवर का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है तथा कास्टिंग पीरियड समाप्त होते ही इसे चालू कर दिया जाएगा। फ्लाईओवर के चालू होने के बाद शहर के अंदर पैसेंजर बसों के प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी, जिससे शहर के मुख्य मार्गों पर यातायात दबाव में कमी आएगी और जाम की समस्या नियंत्रित होगी। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने शहर में परिचालित टोटो वाहनों के सुव्यवस्थित संचालन को लेकर भी विशेष निर्देश दिए। उन्होंने नगर आयुक्त को टोटो यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कार्ययोजना बनाने को कहा। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त रोहतास, नगर आयुक्त, नगर निगम सासाराम सहित कई वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। #iprd Information & Public Relations Department, Government of Bihar Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar
Patna, Bihar | Jul 1, 2026
जिलाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्र द्वारा सदर अस्पताल सासाराम का औचक निरीक्षण किया गया। जहां उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने विभिन्न वार्डों ओपीडी, ट्रामा सेंटर, मातृ शिशु अस्तपाल सहित अन्य महत्वपूर्ण विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में कार्यरत डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति का भी सत्यापन कराया। जिलाधिकारी ने मरीजों से फीडबैक भी लिया। जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया कि सभी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं मरीजों को समय पर उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि अस्पताल आने वाले प्रत्येक मरीज के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए तथा इलाज, जांच, दवा वितरण एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने कार्यालय एवं कार्यस्थल पर निर्धारित समय पर उपस्थित रहें तथा सरकार द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में अनुशासन, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए ऐसे औचक निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेंगे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर निगम की टीम के साथ सदर अस्पताल परिसर में जलजमाव की समस्या का भी स्थलीय निरीक्षण किया। जलजमाव की समस्या के समाधान हेतु उन्होंने नगर आयुक्त, नगर निगम सासाराम को निर्देश दिए। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त रोहतास, नगर आयुक्त, नगर निगम सासाराम सहित कई वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। #IPRD #PublicService #healthdepartmentbihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Health Department
Patna, Bihar | Jul 1, 2026
भरत तिवारी के एनकाउंटर पर आनंद मोहन का बड़ा बयान!#viralshort #viralreels #viralvideo
Patna Rural, Patna | Jul 1, 2026
लालू प्रसाद यादव ने चटाई से उठाकर खटिया पर बैठाने का काम किया!#viralshort #viralreels #viralvideo
Patna Rural, Patna | Jul 1, 2026
पटना सिटी में नहीं फैलने देंगे धार्मिक उन्माद मोहम्मद शहजाद पहुंच गए थाना! - Patna Rural News