अनूपपुर: जन सुरक्षा-युवा सृजन संवाद के तहत, विद्यार्थियों ने पुलिस लाइन का भ्रमण किया
मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त नवाचार “जन सुरक्षा-युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम के तहत शनिवार को शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर के छात्र-छात्राओं को पुलिस लाइन अनूपपुर का भ्रमण कराया गया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।