फतेहाबाद: एसडीएम स्वाति शर्मा ने फतेहाबाद थाने में समाधान दिवस पर जनता की समस्याएं सुनीं, निस्तारण के लिए दिए निर्देश
Fatehabad, Agra | Aug 23, 2025 एसडीएम फतेहाबाद स्वाति शर्मा ने फतेहाबाद थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस में जनता की समस्याएं सुनी। शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम ने सभी शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए हैं। इस दौरान उन्होंने इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार को निर्देश दिया कि थाने में आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ ठीक व्यवहार किया जाए। इस दौरान फरियादियों को मिठाई भी खिलाई गई।