फतेहाबाद: डौकी पुलिस ने मानवीय पहल करते हुए पंचायत के माध्यम से वर्षों से चला आ रहा पारिवारिक विवाद सुलझाया, लोगों ने की सराहना
Fatehabad, Agra | Aug 22, 2025 डौकी पुलिस द्वारा की गई एक मानवीय पल के तहत डौकी के ग्राम रावर में पिछले कई वर्षों से चला रहा है एक पारिवारिक विवाद सुलझा दिया। एसओ डौकी योगेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही । उन्होंने थाने में पंचायत कर पिता और तीन पुत्रों को आपस में गले मिलवाया तथा इनके बीच चल रहा विवाद समाप्त करवाया। इस दौरान पुलिस द्वारा की गई इस पहल की लोगों ने सराहना की है।