फतेहाबाद: यमुना में बढ़ा जलस्तर, बाढ़ की आशंका पर एसडीएम ने की बैठक, गांवों में सतर्क रहने के दिए निर्देश
Fatehabad, Agra | Aug 21, 2025 यमुना नदी में एक बार फिर से जलस्तर में बडोतरी हुई है। यमुना नदी में लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए गुरुवार को एसडीएम स्वाति शर्मा ने अधीनस्थ अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि फतेहाबाद तहसील के गांव हीरापुर, बमरौली, ईधौन, मडाइना, मेवली कलां, मेवली खुर्द, गुड़ा और हिमायुपुर यमुना के जलस्तर बढ़ने से प्रभावित हो सकते हैं।