फतेहाबाद: फतेहाबाद के मोहल्ला पथवारी में दीवार तोड़कर हुई हजारों की चोरी, पुलिस कर रही जांच
Fatehabad, Agra | Aug 22, 2025 फतेहाबाद के मोहल्ला पथवारी में एक मकान में चोरों ने दीवार काटकर प्रवेश कर लिया तथा घर में रखे हजारों रुपए मूल्य के पीतल के बर्तन एवं अन्य सामान लेकर चंपत हो गए। शुक्रवार को जब इसकी जानकारी गृह स्वामी को हुई तो उसने इसकी सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी है।