फतेहाबाद: ग्राम मेहरा नाहरगंज में यमुना नदी में पानी बढ़ने के साथ शुरू हुआ कटान, लोगों को नदी से दूर रहने की दी गई सलाह
Fatehabad, Agra | Aug 23, 2025 लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण यमुना नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। नदी के उफान को देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। हालात की गंभीरता को देखते हुए मेहरा नाहरगंज डौकी घाट पर स्टीमर संचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। नदी के आसपास कटान शुरू हो गया है। वहीं दूसरी ओर लोगों को नदी से दूर रहने की सलाह दी गई है।