फतेहाबाद: निबोहरा के ग्राम धनौला कला की गौशाला के पास ग्रामीणों को मिला तेंदुए का शावक, वन विभाग ने उसे आगरा भेजा
Fatehabad, Agra | Aug 22, 2025 निबोहरा थाना क्षेत्र के ग्राम धनौला कला की गौशाला के पास शुक्रवार को ग्रामीणों को एक तेंदुए का सावक दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे कुत्तों से बचा कर गौशाला के कार्यालय में बंद कर दिया तथा इसकी सूचना वन विभाग तथा पुलिस को दी वन क्षेत्र अधिकारी विशाल राठौर एवं पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा तथा सावक का टेंपरेचर चेक कर दूध पिलाया गया तथा उसे आगरा भिजवा दिया।